सैफई, इटावा। मैनपुरी की तपिश अब महसूस होने लगी है। सर्द मौसम में भी भाजपा और सपा नेताओं के बयानों से गर्मी बढ़ रही है। केशव प्रसाद के बाद आज सपा के प्रमुख महासचिव प्रोफेसर राम गोपाल यादव ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मैनपुरी नेताजी की है। हमें जनता का भरपूर अशीर्वाद मिल रहा है और डिंपल यादव की बड़ी जीत होगी।
भाजपा के मंत्रियों के पास कोई काम ही नहीं है। सब काम मुख्यमंत्री के पास हैं। इसलिए भाजपा सरकार के मंत्री यहाँ घूम रहे हैं। मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव में भाजपा ने शाक्य प्रत्याशी के रूप में रघुराज शाक्य को उतारा है। इसी कारण सपा समर्थक और उनके बोल और तीखे होते जा रहे हैं।