Sunday, December 3, 2023
HomeUncategorizedइन्वेस्टर मीट के नाम पर भाजपा प्रदेश सरकार जनता के साथ धोखा...

इन्वेस्टर मीट के नाम पर भाजपा प्रदेश सरकार जनता के साथ धोखा कर रही है – अखिलेश यादव

रायबरेली। समाजवादी विधान मंडल दल उ.प्र. विधानसभा के मुख्य सचेतक डा. मनोज कुमार पाण्डेय की माताजी की पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में श्रद्धांजलि अर्पित करने के उपरान्त मीडिया को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार का इन्वेस्टर मीट धोखा है। 2024 का चुनाव आ गया है, भाजपा सरकार जनता को धोखा देने के जगह-जगह इसी तरह का आयोजन कर दिखावा करेगी। भाजपा के मंत्री निवेश लाने नहीं, विदेश घूमने गए थे। सिर्फ एमओयू साइन होने का मतलब निवेश आना नहीं है।

भाजपा के लोग दो सरकार में पुराने कारखाने नहीं चला पाए, चलते कारखाने बंद हो गए, ये लोग क्या इन्वेस्टमेंट लाएंगे। भाजपा सरकार 6 साल में कोई इन्वेस्टमेंट नहीं ला पायी। सरकार बताए कि निवेश किस औद्योगिक नीति से ला रही है? पिछले एमओयू साइन होने पर जो इन्वेस्टमेंट आया है उसमें कितनी इंडस्ट्री को इन्सेन्टिव दिया है। अगर सरकार ने इन्सेंटिव नहीं दिया, बजट से पैसा नहीं दिया, कोई पालिसी नहीं थी, इसका मतलब जमीन पर कुछ नहीं उतरा।

महंगाई, बेरोजगारी चरम सीमा पर है। भाजपा झूठ बोलने में नम्बर एक है। इस सरकार में किसी को भी काम नहीं मिल सकता। जनता भाजपा को जवाब देगी। भाजपा साफ हो जायेगी। भाजपा कानून और संविधान को नहीं मान रही है। जनता इनका सफाया करेगी।

भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार बहुत बढ़ गया है। पुलिस को जो काम करना चाहिए, वह नहीं कर रही है उसके अलावा सब कर रही है। भाजपा सरकार महंगाई और बेरोजगारी पर जवाब नही देती। विपक्ष की आवाज दबाने के लिए भाजपा पुलिस को आगे कर रही है। विधान परिषद, ब्लाक प्रमुख और जिला पंचायत में बूथ लूटे गये, जिसने विरोध किया उन पर मुकदमें लगा दिए गए। पत्रकार और मीडिया सच्ची खबर दिखा देते है तो सरकार उन पर भी एफआई आर दर्ज कराने का डर दिखाती है।

Prof Dr Yogendra Yadav
Prof Dr Yogendra Yadavhttps://thecoverage.in/
पर्यावरणविद, शिक्षाविद, भाषाविद, विश्लेषक, गांधीवादी /समाजवादी चिंतक, पत्रकार, नेचरोपैथ व ऐक्टविस्ट
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments