Sunday, December 3, 2023
HomeUncategorizedशिवपाल से पूछताछ करने के लिए सीबीआई ने मांगी अनुमति

शिवपाल से पूछताछ करने के लिए सीबीआई ने मांगी अनुमति

लखनऊ। प्रसपा प्रमुख शिवपाल सिंह यादव द्वारा सपा प्रमुख अखिलेश यादव से मिलते ही भाजपा ने शिवपाल सिंह के खिलाफ सीबीआई जांच की चाल चल दिया। उनकी सुरक्षा में कटौती भी कर दी है। करहल में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिस तरह से शिवपाल सिंह पर शब्द बाण चलाये थे, उससे जाहीर हो गया था कि बाबा की भृकुटी शिवपाल सिंह यादव पर भी तन गई है।

2017 में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोमती रिवर फ्रंट की न्यायिक जांच कराई थी। घपला सामने आने पर यह मामला सीबीआई को सौंप दिया था। जांच के दौरान अब तक सीबीआई कई इंजीनियरों को गिरफ्तार कर चुकी है। तत्कालीन सिंचाई मंत्री शिवपाल सिंह की भूमिका की भी केंद्रीय एजेंसी जांच करना चाहती है। इसके लिए राज्य सरकार से अनुमति मांगी है। शिवपाल के मामले में यह जानकारी जुटाई जा रही है कि अभियंताओं को अतिरिक्त चार्ज देने और बिना टेंडर काम देने में उनकी क्या भूमिका रही?

Prof Dr Yogendra Yadav
Prof Dr Yogendra Yadavhttps://thecoverage.in/
पर्यावरणविद, शिक्षाविद, भाषाविद, विश्लेषक, गांधीवादी /समाजवादी चिंतक, पत्रकार, नेचरोपैथ व ऐक्टविस्ट
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments