Sunday, December 3, 2023
HomeIndiaLPG Cylinder Rate March 2023: रसोईं गैस की कीमतों में भारी बढ़ोत्‍तरी,...

LPG Cylinder Rate March 2023: रसोईं गैस की कीमतों में भारी बढ़ोत्‍तरी, घरेलू 50 रुपए और कमर्शियल सिलेंडर 350 रुपए महंगा

LPG Cylinder Rate March 2023: रसोईं गैस की कीमतों में भारी बढ़ोत्‍तरी, घरेलू 50 रुपए और कमर्शियल सिलेंडर 350 रुपए महंगा

इस बढ़ोत्‍तरी के बाद राजधानी दिल्ली में 14.5 किलो के घरेलू रसोई सिलेंडर की कीमत 1103 रुपए हो गई है।

LPG Cylinder Rate March 2023: सरकारी तेल कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों की समीक्षा करती हैं। लेकिन इस बार 1 मार्च को दामों में भारी बढ़ोत्‍तरी कर दी गई है। होली के दौरान अब लोगों को बेतहाशा महंगाई का सामना करना पड़ेगा।

तेल कंपनियों ने द्वारा 14.2 किलो के घरेलू रसोई सिलेंडर कीमतों में 50 रुपए की वृद्धि की गई है। वहीं 19 किलो के कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में 350 रुपए की बढ़ोतरी हुई है।

इसके साथ ही राजधानी दिल्ली में 14.2 किलो के घरेलू रसोई सिलेंडर की कीमत 1103 रुपए हो गई है। पिछले महीने तक यह कीमत 1050 रुपए प्रति सिलेंडर थी। वहीं 350.50 रुपए की वृद्धि के बाद 19 किलो सिलेंडर की कीमत 2119.50 रुपए हो गई है।

जुलाई 2022 के बाद यह पहला मौका है जब घरेलू रसोई गैस के दाम इतने अधिक बढ़े हैं। इसी तरह इस महीने 19 किलो सिलेंडर के दाम में बड़ी वृद्धि हुई है। बता दें कि 1 जनवरी को भी कमर्शियल स‍िलेंडर की कीमतों में 25 रूपये की बढ़ोत्‍तरी की गई थी।

बढ़ोतरी के बाद मुंबई में घरेलू रसोई गैस सिलेंडर का दाम पिछले महीने के 1052.50 रुपए से बढ़कर 1102.50 रुपए हो गया है। इसी तरह कोलकाता में लोगों के अब 1079 रुपए के स्थान पर 1129 रुपए खर्च करने होंगे। चेन्नई में एक सिलेंडर के लिए 1068.50 रुपए के स्थान पर 1118.50 रुपए चुकाने होंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments