लखनऊ। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने जैन मुनि सुज्ञेय सागर के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि शाश्वत जैन तीर्थ श्री सम्मेद शिखर जी को पर्यटन स्थल बनाए जाने के विरोध में जैन मुनि सुज्ञेयसागर जी ने प्राण त्याग दिए। भावपूर्ण श्रद्धांजलि!
जैन तीर्थों की शुचिता की रक्षा करना हम सबका दायित्व है। भाजपा सरकार की हृदयहीनता से समस्त विश्व में भारत की पंथ निरपेक्ष छवि खंडित हुई है।