Tuesday, November 28, 2023
HomeUncategorizedअखिलेश द्वारा गठित प्रतिनिधि मण्डल 22 दिसंबर को पहुंचेगा रायबरेली

अखिलेश द्वारा गठित प्रतिनिधि मण्डल 22 दिसंबर को पहुंचेगा रायबरेली

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशानुसार समाजवादी पार्टी का 8 सदस्यीय प्रतिनिधि मण्डल दिनांक 22 दिसंबर, 2022 को जनपद रायबरेली जायेगा। जनपद रायबरेली में रतापुर चौराहे पर स्थित सुरेश यादव का सोमू ढाबा विकास प्राधिकरण रायबरेली ने अवैध तरीके से ढहा दिया है, जिसकी सही जानकारी एकत्र करेगा और सम्पूर्ण तथ्यों के साथ सपा प्रमुख को उपलब्ध कराएगा।

प्रतिनिधिमण्डल में डा. मनोज पाण्डेय विधायक/मुख्य सचेतक विधान मण्डल दल, देवेन्द्र प्रताप सिंह विधायक, अतुल प्रधान विधायक, पंकज मलिक विधायक, श्याम सुन्दर भारती विधायक, राहुल लोधी विधायक, आर.पी. यादव पूर्व प्रत्याशी एवं इं. वीरेन्द्र यादव नि. जिलाध्यक्ष समाजवादी पार्टी रायबरेली को शामिल किया गया है।

Prof Dr Yogendra Yadav
Prof Dr Yogendra Yadavhttps://thecoverage.in/
पर्यावरणविद, शिक्षाविद, भाषाविद, विश्लेषक, गांधीवादी /समाजवादी चिंतक, पत्रकार, नेचरोपैथ व ऐक्टविस्ट
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments