मैनपुरी। अपने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज सपा के गढ़ करहल पहुंचे। नेताजी मुलायम सिंह यादव को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद जन समूह को संबोधित करते हुए कहा कि नौकरी निकलते ही चाचा और भतीजे नौजवानों से वसूली पर निकल लेते थे। युवाओं का शोषण होता था और बदनाम मैनपुरी इटावा होता था। अब बिना किसी भेदभाव को हर वर्ग को सरकारी नौकरी मिल रही है।