Tuesday, November 28, 2023
HomeUncategorizedहम लोग तो राम कृष्ण के आदर्शों पर चलने वाले लोग हैं...

हम लोग तो राम कृष्ण के आदर्शों पर चलने वाले लोग हैं – शिवपाल सिंह

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता व सपा विधायक शिवपाल यादव ने स्वामी प्रसाद मौर्य के बयान पर पूछे गए एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि रामचरित मानस पर स्वामी प्रसाद मौर्य पर उनका निजी विचार है। पार्टी का उससे कोई लेना देना नहीं है। हम लोग राम-कृष्ण के आदर्शों पर चलने वाले लोग हैं। प्राण जाए पर वचन न जाए का पालन करने वाले लोग हैं लेकिन क्या बीजेपी भगवानों के आदर्शों पर चल रही है। जहां भगवान कभी झूठ नहीं बोलते हैं। वहीं बीजेपी के लोग सिर्फ झूठ बोलते हैं, वह भगवान को ही बेच रहे हैं।

इस संबंध में सपा प्रमुख अखिलेश यादव भी नाराज बताए जा रहे हैं। हालांकि अखिलेश ने अब तक इस प्रकरण पर मौन साध रखा है। इसी कारण भाजपा उनकी चुप्पी पर सवाल उठाए हैं।

Prof Dr Yogendra Yadav
Prof Dr Yogendra Yadavhttps://thecoverage.in/
पर्यावरणविद, शिक्षाविद, भाषाविद, विश्लेषक, गांधीवादी /समाजवादी चिंतक, पत्रकार, नेचरोपैथ व ऐक्टविस्ट
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments