Sunday, December 3, 2023
HomeCryptoजातीय जनगणना से क्यों डर रही है भाजपा, करे खुलासा – अखिलेश...

जातीय जनगणना से क्यों डर रही है भाजपा, करे खुलासा – अखिलेश यादव

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं नेता विरोधी दल अखिलेश यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी पिछड़ों और दलितों की विरोधी है। भाजपा सरकार जातिगत जनगणना नहीं कराना चाहती है। इस सरकार को जातिगत जनगणना से डर लगता है। भाजपा पिछड़ा वर्ग, दलित वर्ग व शोषित वर्ग को हक और सम्मान नहीं देना चाहती है। जातीय जनगणना का मामला हम सदन में उठाएंगे।

देश में महंगाई, बेरोजगारी बहुत बढ़ गयी है। आज जनता महंगाई से त्रस्त है। डीजल, पेट्रोल और गैस के दाम पहले से ही आसमान छू रहे हैं। अब गेहूं आटा और इससे बने उत्पादों की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि हो गई है। भाजपा सरकार महंगाई रोकने में विफल साबित हुई है। भाजपा महंगाई और बेरोजगारी पर बात नहीं करती है। बेलगाम मंहगाई से लोगों का बजट बिगड़ गया है। आटा-तेल, चावल, सब्जी सब कुछ महंगा हो गया है। गरीब और मध्यम वर्ग के लिए जीवनयापन करना मुश्किल हो गया है।

भाजपा सरकार की नीतियां पूंजीपतियों और अमीरों का हित साधने की है। गरीब और मध्यम वर्ग भाजपा के एजेण्डे में नहीं है। गलत आर्थिक नीतियों के चलते आज देश के कई आर्थिक संस्थाएं संकट में पड़ गई है। भाजपा सरकार ने अर्थव्यवस्था को बर्बाद कर दिया। शेयर मार्केट लगातार गिर रहा है। भाजपा जनता को उलझाने के लिए नये-नये हथकंडे अपनाती रहती है। भाजपा सरकार में अन्याय बहुत बढ़ गया है। सच्चाई दिखाने वालों पर भी झूठे मुकदमें दर्ज हो रहे हैं। इस सरकार से कोई न्याय की उम्मीद नहीं कर सकता है।

Prof Dr Yogendra Yadav
Prof Dr Yogendra Yadavhttps://thecoverage.in/
पर्यावरणविद, शिक्षाविद, भाषाविद, विश्लेषक, गांधीवादी /समाजवादी चिंतक, पत्रकार, नेचरोपैथ व ऐक्टविस्ट
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments