Sunday, December 3, 2023
HomeUncategorizedयोगी सरकार चाहती है कि व्यापारी अयोध्या से भाग जाएँ – पवन...

योगी सरकार चाहती है कि व्यापारी अयोध्या से भाग जाएँ – पवन पाण्डेय

समाजवादी पार्टी के पूर्व मंत्री पवन पाण्डेय ने कहा कि भाजपा सरकार ने अयोध्या के व्यापारियों को उजाड़ दिया। घरों-दुकानों पर बुलडोजर चलाकर बर्बाद कर दिया। हनुमान गढ़ी पर लड्डू की दुकान लगाने वाले व्यापारियों की दुकानों को जमींदोज कर दिया गया। व्यापारी रो रहे हैं, बिलख रहें है। भाजपा सरकार चाहती है कि अयोध्या के व्यापारी यहां से भाग जाए और चंदा देने वाले गुजरात के व्यापारियों को यहां होटल, रिसार्ट, और मठ बनाकर स्थापित करवाना चाहती है। पूरी अयोध्या भाजपा सरकार की तानाशाही में परेशान है। सरकार के प्रशासनिक अधिकारी व्यापारियों से गुण्डों जैसा व्यवहार कर रहे है। वसूली चरम पर है। जिनका मुआवजा बना है कर्मचारी से लेकर अधिकारी तक वसूली कर रहे है। कमीशन खोरी चल रही है।

Prof Dr Yogendra Yadav
Prof Dr Yogendra Yadavhttps://thecoverage.in/
पर्यावरणविद, शिक्षाविद, भाषाविद, विश्लेषक, गांधीवादी /समाजवादी चिंतक, पत्रकार, नेचरोपैथ व ऐक्टविस्ट
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments